सागर स्टेडियम में वॉक पर शुल्क लगाने का विरोध, फिलहाल वसूली पर अस्थायी रोक

सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर खेल परिसर (स्टेडियम) में मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले नागरिकों से शुल्क लेने के प्रस्ताव का शहर में विरोध शुरू हो गया है। जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय द्वारा जारी नए शुल्क ढांचे के खिलाफ नागरिकों और खेल प्रेमियों ने नाराजगी जताई है। विरोध के बाद खेल विभाग ने फिलहाल शनिवार तक शुल्क वसूली पर मौखिक रोक लगा दी है। अंतिम निर्णय सोमवार को प्रस्तावित बैठक के बाद लिया जाएगा।

1 अगस्त से लागू होना था नया शुल्क

खेल विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्टेडियम में प्रवेश और सुविधाओं के उपयोग के लिए ₹500 एकमुश्त पंजीयन शुल्क, ₹300 मासिक मेंटेनेंस शुल्क और ₹10 प्रवेश कार्ड शुल्क निर्धारित किया गया था। यह व्यवस्था खिलाड़ियों के साथ-साथ मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए आने वाले नागरिकों पर भी लागू की गई थी।

2 हजार से अधिक वॉकर्स पर पड़ता असर

स्थानीय लोगों के अनुसार, सागर स्टेडियम में प्रतिदिन लगभग 2,000 से अधिक लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए टहलने आते हैं। नागरिकों का कहना है कि अब तक यह सुविधा निःशुल्क थी और वॉकर्स तथा वरिष्ठ नागरिकों पर शुल्क लगाना उचित नहीं है। कई लोगों ने बुजुर्गों और केवल टहलने वालों को शुल्क से छूट देने की मांग की है।

विरोध के बाद फिलहाल रुकी वसूली

मामले ने तूल पकड़ने के बाद नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने खेल विभाग से चर्चा की। जिला खेल प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष संतोष दुबे के अनुसार, जिला खेल अधिकारी शर्मिला डाबर से चर्चा के बाद शनिवार तक शुल्क वसूली पर मौखिक रोक लगा दी गई है। सोमवार को खिलाड़ियों और संबंधित पक्षों के साथ बैठक के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 
 

 

  • sagar-stadium-walking-fee-opposed-recovery-temporarily-stopped-pending-meeting
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना