रतलाम में एमडीएमए के साथ आरोपी गिरफ्तार, 9 ग्राम ड्रग्स और बाइक जब्त

रतलाम।नाहरू खान| रतलाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ग्राम एमडीएमए (MDMA) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के अलावा एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1.40 लाख बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम ने कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहीद उर्फ कालिया (26 वर्ष) निवासी काजीपुरा, रतलाम को गिरफ्तार किया।

₹1.40 लाख का मशरूका जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:

  • 9 ग्राम एमडीएमए (अनुमानित कीमत ₹90,000)
  • एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (MP43 ZH 6633) (अनुमानित कीमत ₹40,000)
  • Nothing कंपनी का मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹10,000)
  • बरामद किया। कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब ₹1.40 लाख आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 
 
  • ratlam-police-arrests-mdma-smuggler-seizes-drugs-bike-and-mobile
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना