छतरपुर में प्राचार्य निलंबित, शिकायतों की जांच के बाद कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

छतरपुर।अमित अवस्थी| जिले के ईशानगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य बसंत लाल प्रजापति को शिकायतों की जांच के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर मृणाल मीणा के प्रस्ताव पर कमिश्नर सागर अनिल सुचारी ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत कार्रवाई की है।

जांच में कई शिकायतें प्रथम दृष्ट्या सही मिलीं

प्राचार्य के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की जांच जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित समिति से कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन के अनुसार प्राचार्य को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया। जांच में विद्यालय में पुरुष टॉयलेट उपलब्ध होने के बावजूद बालिका टॉयलेट के उपयोग की शिकायत सामने आई।

इसके अलावा महिला कर्मचारियों को कथित रूप से मानसिक प्रताड़ना देने, अन्य कर्मचारियों को परेशान करने और कर्मचारियों का वेतन अकारण रोकने जैसी शिकायतों का भी उल्लेख जांच रिपोर्ट में किया गया है। प्राचार्य पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा डालने से संबंधित आरोप भी सामने आए।

कलेक्टर के प्रस्ताव पर हुआ निलंबन

कलेक्टर मृणाल मीणा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के परीक्षण के बाद कमिश्नर सागर अनिल सुचारी ने निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में बसंत लाल प्रजापति का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, छतरपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

तीन दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर मृणाल मीणा ने कहा कि शासकीय संस्थानों में किसी भी तरह का कदाचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

यह भी पढ़े: देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

 

  • chhatarpur-ishanagar-school-principal-suspended-after-complaints-and-inquiry
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना