मैहर में आज से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, घर-घर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मैहर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत 9 अगस्त से होगी। अभियान के तहत जिलेवासियों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नागरिकों की सहभागिता से घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा और राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी पर जोर

जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की गई है। प्रशासन का प्रयास है कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिलेभर में राष्ट्रभक्ति और एकता का वातावरण तैयार किया जाए। अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर जागरूकता एवं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा सके।

तिरंगे की गरिमा बनाए रखने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए निर्धारित नियमों का पालन करें। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया गया है। अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के प्रति नागरिकों में उत्साह बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े –  मैहर के बहिली गांव में वन भूमि कब्जा विवाद पर DFO का पक्ष, बोले- प्रतिमाएं सम्मानपूर्वक सुरक्षित हटाई गईं

 

  • maihar-har-ghar-tiranga-abhiyan-2026-9-august-national-flag
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    अपहरण की झूठी कहानी रच 2 लाख की फिरौती मांगने का मामला, अंतिम फरार आरोपी सुनील कुर्मी गिरफ्तार

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: देवरी थाना क्षेत्र में युवक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर