
हटा/ आकिब ख़ान: भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार हटा पहुंचे अनुराग वर्धन हजारी का गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने बाजे के साथ फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
नई जिम्मेदारी के लिए संगठन का जताया आभार
स्वागत कार्यक्रम के दौरान अनुराग वर्धन हजारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे संगठन के वरिष्ठ नेताओं के आभारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह यादव सहित अपने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे और स्थानीय भाजपा नेताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
बोले पूरी निष्ठा से निभाऊंगा दायित्व
अनुराग वर्धन हजारी ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे कृतज्ञ हैं। वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा खेल प्रकोष्ठ के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा। युवाओं और खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संगठन के स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
अनुराग वर्धन हजारी के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान
- anurag-vardhan-hazari-welcomed-in-hatta-after-appointed-bjp-sports-cell-co-media-incharge









