
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में कथित चावल घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच तीखा राजनीतिक संग्राम देखने को मिला। मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान कथित चावल घोटाले के मुद्दे पर तुरंत चर्चा की मांग कर रहे आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों को स्पीकर ने मार्शल के जरिए सदन से बाहर (मार्शल आउट) करवा दिया।
विधानसभा स्पीकर ने विपक्षी विधायकों के इस आक्रामक रुख और नारेबाजी को ‘अनुचित’ करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र के मंदिर और सदन की गरिमा के खिलाफ ऐसा व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए चावल घोटाले के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी तरह बेबुनियाद बताया।
मंत्री सिरसा ने आरोप लगाया कि आप विधायक कुलदीप कुमार ने सदन के भीतर भारी हंगामा किया और सदस्यों तथा अधिकारियों की तरफ चावल फेंके। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे दिल्ली विधानसभा का सरासर अपमान बताया।
ये भी पढ़े – झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप
- delhi-assembly-rice-scam-aap-8-mlas-marshal-out








