जबलपुर: कॉम्बिंग गश्त में पुलिस को बड़ी सफलता, 7 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

जबलपुर/शेख सिकंदर की रिपोर्ट:  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को हनुमानताल थाना क्षेत्र में चलाए गए कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 7 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वारंटी मारपीट, नकबजनी और चाकूबाजी जैसे विभिन्न मामलों में लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार, कॉम्बिंग गश्त के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक राजेश पांडे ने किया, जबकि दूसरी टीम में चौकी प्रभारी प्रेम सागर और उप निरीक्षक योगेंद्र के साथ पुलिसकर्मी शामिल रहे। दोनों टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 7 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2015 से 2026 के बीच के विभिन्न मामलों में स्थायी वारंट लंबित थे और वे लंबे समय से पुलिस से बचते हुए फरार चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – जबलपुर में बार एंड रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

 

 

  • jabalpur-hanumantal-police-combing-patrol-seven-permanent-warrants-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विकास कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

    टीकमगढ़, 1 अक्टूबर 2026। जिला पंचायत सभागार में सामान्य…

    रतलाम में शासकीय भूमि पर गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़, 2948 पौधे जब्त

    रतलाम, 1 अक्टूबर 2026। रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थों…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले