अब शहर में नहीं चलेगी ऑटो चालकों की मनमानी, तय हुआ किराया; हर ऑटो में चस्पा होगी किराया सूची

 

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: शहर में ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों के बाद यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में थाना यातायात परिसर में ऑटो यूनियन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ऑटो चालकों को परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया सूची का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।

यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बैठक में स्पष्ट किया कि प्रत्येक ऑटो में परिवहन विभाग द्वारा जारी किराया सूची अनिवार्य रूप से ऐसी जगह चस्पा की जाए, जहां यात्री उसे आसानी से देख सकें। यातायात पुलिस की ओर से ऑटो में किराया सूची चस्पा भी कराई गई, ताकि यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले निर्धारित किराए की जानकारी मिल सके।

निर्धारित किराए के अनुसार देना होगा भुगतान

परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया सूची के अनुसार डीजल ऑटो (3+1 बैठक क्षमता) में पहले 2 किलोमीटर का किराया 37.50 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर या उसके भाग के लिए 12.50 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिया जाएगा। वहीं पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी और बैटरी चालित ऑटो के लिए पहले 2 किलोमीटर का किराया 43.75 रुपये निर्धारित है। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर या उसके भाग के लिए 13.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया देय होगा।

मनमाना किराया वसूलने पर होगी कार्रवाई

यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने ऑटो चालकों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित किराया सूची के अनुसार ही यात्रियों से किराया लें। नियमों का उल्लंघन कर अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित ऑटो चालक के खिलाफ जुर्माने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने शहर के ऑटो चालकों से भी अपील की कि वे अपने वाहनों में किराया सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें और यात्रियों से निर्धारित दर के अनुसार ही किराया लें। इससे किराए को लेकर होने वाले विवादों को कम करने में मदद मिलेगी।

यात्रियों से भी की अपील

यातायात पुलिस ने शहरवासियों और यात्रियों से अपील की है कि वे ऐसे ऑटो में ही सफर करें, जिनमें परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया सूची चस्पा हो। यदि कोई ऑटो चालक निर्धारित किराए से अधिक राशि मांगता है तो यात्री इसकी शिकायत यातायात पुलिस से कर सकते हैं। यातायात पुलिस की इस पहल के बाद अब शहर में ऑटो किराए को लेकर चल रही मनमानी पर रोक लगाने की कवायद तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित किराया व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े –  पोहरी के स्कूल में बच्चों के बीच नजर आए आवारा कुत्ते, शिक्षा व्यवस्था के साथ सुरक्षा पर भी उठे सवाल

 

  • shivpuri-auto-rickshaw-fare-fixed-traffic-police-fare-list-mandatory
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल