चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलवाकर खुलवाया

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले की नरवर तहसील के ग्राम धमधोली में ग्रामीणों के लिए करीब चार महीने से बंद पड़े आम रास्ते को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खुलवा दिया। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और JCB की मदद से रास्ते पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। करीब आधा किलोमीटर लंबा और 12 फीट चौड़ा यह आम रास्ता गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जे में लेकर खेती के उपयोग में लिया जा रहा था। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कलेक्टर से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

ग्रामीणों ने आम रास्ते पर कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की थी। शिकायत के बाद नरवर तहसीलदार राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे और राजस्व नियमों के तहत कार्रवाई की। JCB की सहायता से रास्ते पर मौजूद अतिक्रमण हटवाया गया, जिसके बाद बंद पड़ा मार्ग फिर से ग्रामीणों के आवागमन के लिए खोल दिया गया।

स्कूली बच्चों और मरीजों को हो रही थी परेशानी

रास्ता बंद होने के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को गांव से बाहर उपचार के लिए ले जाने में भी परेशानी हो रही थी। करीब चार महीने बाद आम रास्ता खुलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब गांव के लोगों का आवागमन फिर से सुचारु हो गया है।

ये भी पढ़े –  महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का कथित बयान वायरल, बोले- ‘कई महिलाओं को मुझे पटाने के लिए भेजते हैं’

 

 

  • shivpuri-narwar-dhamdholi-village-12-feet-public-road-encroachment-removed-jcb
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल