कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा को लेकर सीहोर प्रशासन अलर्ट, 23 से 25 अगस्त तक हाईवे डायवर्ट; रुद्राक्ष वितरण बंद

सीहोर: कुबेरेश्वर धाम में 25 अगस्त को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए 23 से 25 अगस्त तक इंदौर-भोपाल हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण भी पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा और धाम में हुए आयोजनों के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं से सबक लेते हुए इस बार भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पिछले वर्ष भगदड़ सहित अलग-अलग घटनाओं में 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। इनमें रुद्राक्ष वितरण काउंटर पर हुई भगदड़ में दो महिलाओं की जान जाने की बात सामने आई थी। इसके अलावा कई किलोमीटर लंबा जाम भी लगा था।

25 अगस्त तक लागू रहेगा भारी वाहनों का डायवर्जन

पुलिस प्रशासन ने 23 अगस्त सुबह 6 बजे से 25 अगस्त रात 12 बजे तक भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। एएसपी प्रशांत चौबे के अनुसार, भोपाल से देवास-इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मुबारकपुर जोड़, परवलिया और तुमड़ा जोड़ खजूरी से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन श्यामपुर, कुरावर, ब्यावरा, शाजापुर और मक्सी होते हुए देवास-इंदौर पहुंचेंगे।

वहीं इंदौर और देवास से भोपाल की ओर आने वाले भारी वाहन मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा, कुरावर और श्यामपुर होते हुए भोपाल जाएंगे। कन्नौद-खातेगांव क्षेत्र से आने वाले वाहनों को आष्टा, शुजालपुर और पचोर होते हुए ब्यावरा की ओर भेजा जाएगा। जबकि होशंगाबाद, रेहटी और भैरूंदा से इंदौर जाने वाले वाहन गोपालपुर, कन्नौद और आष्टा मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

सवारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग

छोटे एवं सवारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। भोपाल से इंदौर-उज्जैन जाने वाले वाहन सीहोर न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा मार्ग होते हुए आगे जा सकेंगे। इसी तरह इंदौर-उज्जैन से भोपाल जाने वाले वाहन आष्टा, अमलाहा, भाऊखेड़ी जोड़ और न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल पहुंचेंगे।

शहर में भी रहेगा यातायात डायवर्जन

कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सीहोर शहर के भीतर भी आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस का फोकस भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े –  सीहोर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रुद्रांश डेयरी से 25 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त

 

  • sehore-kubereshwar-dham-kanwar-yatra-highway-diversion-rudraksha-distribution-stopped
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    राहुल गांधी की हुंकार, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को खुली बहस की चुनौती, क्या जवाब देगी सरकार जानिए क्या है सच  ब्रांडवाणी समाचार विशेष?

    नमस्कार, आप देख रहे हैं ब्रांडवाणी समाचार। भारतीय राजनीति…

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल