सामाजिक समरसता का संदेश लेकर बड़ागांव धसान पहुंची संत रविदास जी महाराज की संकल्प यात्रा

टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत जिले में निकाली जा रही संकल्प यात्रा का बड़ागांव धसान में श्रद्धालुओं और ग्रामीणजनों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और पुष्पमालाओं से स्वागत कर लोगों ने संत रविदास जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री मुकेश पालीवाल के निर्देशन और क्षेत्र संयोजक श्री आलोक कुमार गुप्ता की सहभागिता से जिले की विभिन्न पंचायतों में यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। यात्रा में रथ पर विराजमान संत रविदास जी महाराज के कलश के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार भी यात्रा में सहभागी रहे। यात्रा का माडुमर, पठा, गुदनवारा, समर्रा, अजनौर, अमरपुर, अन्तोरा, ढूंढा और मिथिला खैरा सहित कई स्थानों पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

यात्रा के दौरान संत रविदास जी महाराज के समता, सद्भाव, सामाजिक एकता और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। श्रद्धालुओं ने उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने की शपथ दोहराई। संत रविदास जी महाराज की वाणी जाति-पंथ और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश देती है। उनके विचार ऐसे समरस समाज की प्रेरणा देते हैं, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर प्राप्त हो।

बड़ागांव धसान पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का रात्रि विश्राम संत श्री रविदास जी मंदिर में हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार, श्री सुनील रैकवार, श्री जगजीवन प्रजापति, श्री कपिल नामदेव, श्री महेंद्र अहिरवार, श्री प्रवीण नामदेव, श्री आदित्य परमार, श्री भज्जू लोधी, श्री रामलाल प्रजापति सहित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सामाजिक कार्यकर्ता, सुदर्शन फाउंडेशन के समन्वयक श्री शिवम नापित, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ में OBC महासभा का ज्ञापन, 13% होल्ड हटाने समेत 8 मांगें

 

 

  • tikamgarh-badagaon-dhasan-sant-ravidas-sankalp-yatra-social-harmony
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल