भिण्ड में युवा संगम/रोजगार मेले का आयोजन, 207 युवाओं ने कराया पंजीयन, 189 आवेदकों का प्राथमिक चयन

भिण्ड: मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय संभागीय आईटीआई, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम/रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोजगार मेले में कुल 207 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया।

विभिन्न कंपनियों द्वारा आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस प्रक्रिया में 189 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। मेले में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास, प्रशिक्षण और शासन की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने युवाओं को उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुसार उपलब्ध अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

युवाओं की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

रोजगार मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इससे रोजगार संबंधी जानकारी के साथ युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ मिला। जिला प्रशासन के अनुसार, ऐसे रोजगार मेलों का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि युवाओं के हित में भविष्य में भी इसी तरह के रोजगार मेले और अन्य रोजगारपरक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

ये भी पढ़े –  भिण्ड: लहार में मेगा कृषि ऋण संपर्क कार्यक्रम का आयोजन

 

 

  • bhind-yuva-sangam-rojgar-mela-207-youth-registered-189-selected
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल