
दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट: सेवढ़ा न्यायालय परिसर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने न्यायालय के मालखाने से जुड़े दो से तीन कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह न्यायालय खुलने के बाद हुई।
बताया गया कि सुबह करीब 10 बजे न्यायालय खुलने पर चौकीदार की नजर टूटे हुए तालों पर पड़ी। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मामले की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला और सेवढ़ा थाना प्रभारी सुनील बनोरिया न्यायालय पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ संबंधित लोगों से पूछताछ की।
चोरी की जांच के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर अज्ञात आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मालखाने से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है और चोरी की कुल कीमत कितनी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद चोरी गए सामान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।
ये भी पढ़े – दतिया में पत्रकार का रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी का आरोप, पिस्टल दिखाने पर FIR दर्ज
- datia-seondha-court-malkhana-theft-unknown-thieves-police-investigation








