टीकमगढ़ में सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों के लिए मददगार बनी डायल-112, समय पर अस्पताल पहुंचाया

टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट:  थाना बुड़ेरा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों के लिए डायल-112 के जवान मददगार साबित हुए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 भोपाल में थाना बुड़ेरा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरवी वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने देखा कि दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े थे। जवानों ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तीनों घायलों को एफआरवी वाहन की सहायता से बल्देवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का उपचार शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर कर दिया।

डायल-112 जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। टीकमगढ़ पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस लगातार तत्पर है तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े –  चार साल से फरार स्थाई वारंटी को कुड़ीला पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश

 

  • tikamgarh-budera-road-accident-dial-112-injured-three-hospitalized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    भोपाल: मध्य प्रदेश के वित्त विभाग में हुए लगभग…

    आगे पढ़ें
    ईद मिलाद जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रतलाम पुलिस की कार्रवाई, 8 डीजे जब्त और 10 प्रकरण दर्ज

    रतलाम: ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शहर में निकाले गए…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    600 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पर्दाफाश, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश

    भिंड: सीएम मोहन यादव ने मालनपुर में गोडरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, ₹450 करोड़ से ज्यादा का निवेश

    125 साल बाद भारत लौटे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर सरकार

    125 साल बाद भारत लौटे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर सरकार

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप