चार साल से फरार स्थाई वारंटी को कुड़ीला पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश

टीकमगढ़/धर्मेंद लोधी की रिपोर्ट:  फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुड़ीला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब चार साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय टीकमगढ़ के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुड़ीला उप निरीक्षक अरविंद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम वारंटियों की तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में पुलिस ने थाना कुड़ीला के अपराध से संबंधित आरसीटी क्रमांक 2192/14 के स्थाई वारंटी आशाराम पिता छक्कीलाल रैकवार, निवासी बरिया मोहल्ला, बल्देवगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब चार वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय टीकमगढ़ के समक्ष पेश किया।

फरार वारंटियों की तलाश जारी

थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। थाना क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों की लगातार जानकारी जुटाई जा रही है और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी फरार आरोपी या वांछित व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद यादव, उप निरीक्षक असलम खान, प्रधान आरक्षक रामचंद्र नायक, आरक्षक सुनील एवं रामप्रकाश सहित थाना कुड़ीला पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ पुलिस की साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

  • tikamgarh-kudila-police-arrest-four-year-old-permanent-warrant-accused
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल