
जावरा/रतलाम: जैन वरिष्ठ महासंघ जावरा द्वारा संस्था के नियमित गौसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत दादावाड़ी रोड स्थित गौशाला में गौग्रास खिलाकर जीवदया और सेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वर्षीतप आराधक एवं संस्था सदस्य कनकमल चौरड़िया का जन्मोत्सव भी सेवा कार्य के साथ मनाया गया। भारतीय संस्कृति में गौसेवा को सेवा, करुणा और जीवदया का महत्वपूर्ण माध्यम माना गया है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए महासंघ के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गायों को गौग्रास खिलाया और उनके संरक्षण एवं सेवा का संकल्प दोहराया।
सेवा कार्यों से जोड़कर मनाए जा रहे जन्मदिन
संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है। इससे जीवदया के साथ समाज में सेवा, करुणा और संस्कार की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि महासंघ द्वारा नियमित रूप से गौसेवा की जा रही है और सदस्यों के जन्मदिन एवं अन्य शुभ अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़कर मनाने का प्रयास किया जा रहा है। जीवदया के सह-संयोजक राजेंद्र कोचर ने भी आयोजन में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीव के प्रति दया और करुणा रखना हमारी सामाजिक एवं धार्मिक जिम्मेदारी है और ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
जन्मदिन पर सदस्यों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान अगस्त माह में जन्मे संस्था के अन्य सदस्यों का भी माला पहनाकर अभिनंदन किया गया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। जन्मदिवस के लाभार्थी कनकमल चौरड़िया एवं श्रीमती सुशीला चौरड़िया का मोतियों की माला पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। जन्मदिन समिति संयोजक नेमीचंद जैन एवं उपस्थित सदस्यों ने अभय सुराणा, अनिल धारीवाल, सुशील मेहता सहित जन्मदिन वाले सदस्यों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन विवाह वर्षगांठ समिति संयोजक प्रदीप सेठिया ने किया, जबकि आभार संस्था सचिव राजकुमार हरण ने व्यक्त किया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में अनिल पावेचा, पुखराज चत्तर, पुखराज कांठेड़, बसन्तीलाल चपड़ोद, प्रकाश चंद श्रीश्रीमाल, संजय सुराणा, हेमंत जैन, देवेंद्र धारीवाल, सुभाष चौरड़िया, श्रीमती मंजू चौरड़िया, धनसुख चौरड़िया सहित संस्था के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – रतलाम में सोलर प्लांट चोरी का खुलासा, छह मुख्य आरोपियों समेत कबाड़ी गिरफ्तार; पिकअप जब्त
- jain-senior-mahasangh-javra-gau-seva-gaushala-gaurash-gaugrass-birthday-celebration








