बुरहानपुर में अनोखा जन्मदिन: दिपांशी ने संभाली एक दिन के लिए गणपति थाने की कमान

बुरहानपुर: ग्राम बहादरपुर निवासी दिपांशी विनोद लोंढे ने अपना जन्मदिन अनोखे और यादगार अंदाज में मनाया। जन्मदिन के अवसर पर दिपांशी को एक दिन के लिए गणपति थाना प्रभारी बनने का मौका मिला। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दिपांशी पुलिस की गाड़ी में बैठकर गणपति थाने पहुंचीं। थाने में पहुंचते ही उन्होंने पुलिसकर्मियों से बातचीत की और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने उत्साह के साथ कहा कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की चोरी या गुंडागर्दी नहीं चलनी चाहिए।

थाना प्रभारी ने किया सैल्यूट

इस खास मौके पर गणपति थाना प्रभारी कमल पवार ने दिपांशी को सैल्यूट किया और उन्हें थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठाया। थाना प्रभारी ने दिपांशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे चलकर पुलिस अधिकारी बनें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने भी दिपांशी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। पुलिस थाना प्रभारी की भूमिका निभाने का यह अनुभव दिपांशी के लिए बेहद खास रहा।

 

इस पहल के जरिए दिपांशी के मन में पुलिस सेवा और कानून-व्यवस्था के प्रति रुचि एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। जन्मदिन के मौके पर मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए लंबे समय तक यादगार रहेगी।

ये भी पढ़े –  बंदूकनुमा लाइटर दिखाकर महिला को डराया, स्कूटी से गिरी; बुरहानपुर में दो आरोपी गिरफ्तार

 

  • burhanpur-dipanshi-vinod-londhe-became-one-day-ganpati-police-station-incharge-birthday
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना