खरगोन में 58वें शिवडोले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए सिद्धनाथ महादेव के दर्शन

खरगोन/अमित भटोरे की रिपोर्ट: भादौ बदी दूज के अवसर पर रविवार, 30 अगस्त को खरगोन में मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शिवडोलों में शामिल 58वें शिवडोले का भव्य आयोजन हुआ। राजाधिराज भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव और श्री महाबलेश्वर महादेव राजसी ठाठ-बाट और लाव-लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकले। शिवडोले में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। पूरे शहर में हर-हर महादेव और भोले शंभू के जयकारे गूंजते रहे।

सुबह चार बजे से ही श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और अभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव एवं श्री महाबलेश्वर महादेव की पालकी यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। भावसार धर्मशाला पहुंचने के बाद दोनों देवों को मुख्य राजसी रथ पर विराजित किया गया।

मुख्य रथ की हुई महाआरती

मुख्य राजसी रथ पर विराजित भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव की कलेक्टर गुरु प्रसाद, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी सहित अन्य अतिथियों ने महाआरती की। 17 सदस्यीय पुलिस बैंड ने भगवान को सलामी दी। शिवडोले के आगे घुड़सवारों के साथ आकर्षक झांकियां और धार्मिक दल चलते रहे। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के ललाट पर चंदन का लेप लगाया।

25 झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

शिवडोले में धार्मिक, पौराणिक और राष्ट्रीय विषयों पर आधारित 25 झिलमिल झांकियां शामिल हुईं। अलग-अलग स्थानों से पहुंचे कलाकारों ने भांगड़ा-गिद्दा, मयूर नृत्य, गणगौर, कालबेलिया, आदिवासी नृत्य सहित विभिन्न लोक प्रस्तुतियां दीं। तीन अखाड़ों के पहलवानों ने भी शौर्य और युद्धकला का प्रदर्शन किया। श्री गुरुसिंघ सभा खरगोन के गतका अखाड़े सहित अन्य अखाड़ों के करतबों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

ढोल-ताशों और नगाड़ों से गूंजा शहर

शिवडोले में 10 ढोल-ताशा दल और एक नगाड़ा दल शामिल रहा। रुद्राक्ष मित्र मंडल के 21 नगाड़ों, ढोल-ताशों और शंखनाद से पूरा शहर गूंज उठा। भजन मंडलियों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

80 से अधिक सेवा मंचों से बांटा प्रसाद

शिवडोला मार्ग पर 80 से अधिक सेवा मंचों के माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार के व्यंजन और प्रसाद वितरित किए गए। कहीं साबूदाना खिचड़ी, कहीं मिर्ची भजिया, पोहा, बूंदी, फल, दूध, छाछ और अन्य खाद्य सामग्री बांटी गई। इसके अलावा कई स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई। मुख्य झांकी से करीब 12 क्विंटल प्रसादी श्रद्धालुओं को वितरित की गई। शिवडोले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव और श्री महाबलेश्वर महादेव के दर्शन के लिए उमड़े। धार्मिक आयोजन में भक्ति के साथ लोक संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का भी रंग देखने को मिला।

ये भी पढ़े –  सहकारिता के क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन का नया कीर्तिमान, उपार्जन, डिपॉजिट और ऋण वसूली में प्रदेश में अग्रणी

 

  • khargone-58th-shivdola-siddhanath-mahadev-three-lakh-devotees
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना