फोन कॉल न उठाने से नाराज़ IAS अधिकारी की ‘दोस्ताना सलाह’, अफसरों के व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चा

राज्य काडर के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी इन दिनों अपने ही सहयोगी अफसरों के रवैये से खिन्न बताए जा रहे हैं। मामला किसी ट्रांसफर, फाइल या प्रशासनिक विवाद का नहीं, बल्कि फोन कॉल रिस्पॉन्स से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह अधिकारी फिलहाल केंद्र के एक अत्यंत प्रभावशाली कार्यालय में डेप्युटेशन पर तैनात हैं। इसके बावजूद उनके अपने ही राज्य के कई अधिकारी उनके फोन कॉल उठाने या वापस कॉल करने में उदासीनता दिखा रहे हैं। लगातार अनसुना किए जाने की स्थिति ने उन्हें इतना परेशान कर दिया कि उन्होंने इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाने का फैसला किया।

बताया जाता है कि संबंधित अधिकारी ने राज्य के युवा IAS अधिकारियों के आरआर (रिक्रूट) व्हाट्सएप ग्रुप में एक “दोस्ताना सलाह” जारी की। संदेश में उन्होंने स्पष्ट लिखा कि जब भी किसी का कॉल आए तो उसे अवश्य रिसीव किया जाना चाहिए, खासकर उन युवा अधिकारियों को जो कलेक्टर जैसी जिम्मेदार भूमिका में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने अनुभव का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने सात अधिकारियों को कॉल किया, जिनमें से केवल दो ने कॉल रिसीव किया और एक ने बाद में कॉल बैक किया। इस उदाहरण के जरिए उन्होंने संकेत दिया कि प्रशासनिक तंत्र में संचार शिष्टाचार और उपलब्धता की संस्कृति कमजोर पड़ रही है।

इस संदेश के बाद ग्रुप में हल्की-फुल्की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। माहौल को हल्का करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी ने मज़ाकिया अंदाज में पूछा कि क्या इस विषय पर कोई अध्ययन किया जा रहा है। इस पर सलाह देने वाले अधिकारी का जवाब और भी दिलचस्प बताया जा रहा है। उन्होंने हास्यपूर्ण लहजे में कहा—“मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।” यह टिप्पणी अब अफसरशाही के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है और इसे प्रशासनिक संस्कृति में बदलते व्यवहार का प्रतीक माना जा रहा है।

  • gaurav singh rajput

    gaurav singh rajput

    Related Posts

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी पर ₹2 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया का दावा, नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल

    राजधानी भोपाल की आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों…

    कमिश्नर साहब का साफ संदेश, ऑफिस टाइम में ही करें आधिकारिक काम की बात

    एक महत्वपूर्ण विभाग में पदस्थ कमिश्नर साहब ने अपने…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप