अनूपपुर जिले की राजनीति में वायरल वीडियो से बवाल, रामजी ‘रिंकू’ मिश्रा पर लगे आरोप

अनूपपुर: अनूपपुर जिले की राजनीति इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर गरमा गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे एक वीडियो में कथित तौर पर जिला पंचायत सदस्य रामजी ‘रिंकू’ मिश्रा को मारपीट करते हुए दिखाया जा रहा है। हालांकि मिश्रा ने इस वीडियो को भ्रामक बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और क्षेत्र में मजबूत जनाधार से कुछ विरोधी असहज हैं।

इसी वजह से उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय से जनता की सेवा कर रहा हूं। मेरे काम से घबराए कुछ लोग मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह की साजिश रच रहे हैं। वायरल वीडियो पूरी सच्चाई नहीं दिखाता, बल्कि इसे काट-छांट कर पेश किया गया है।

मिश्रा ने यह भी बताया कि पूरे घटनाक्रम को लेकर उन्होंने पुलिस से चर्चा की है और जल्द ही औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़े –  अनूपपुर: कोतमा में 24 घंटे में हत्या का खुलासा; पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

  • anuppur-politics-viral-video-ramji-rinku-mishra-accusations
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना