
टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्टछ शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। जिले के 5 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार तथा 10 राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में अनिल कुमार गुप्ता, झाम सिंह इरकिरा, सत्यप्रकाश शुक्ला, सतेंद्र सिंह गुर्जर एवं नितिन गौड़ शामिल हैं। वहीं ईश्वरदयाल अहिरवार, रामनाथ अहिरवार, सुरेश कुमार पटेरिया, सतोला प्रसाद चौधरी, रज्जन सिंह, अखिलेश कुमार बबेले, श्रीपत अहिरवार, विष्णु सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता एवं सूर्यप्रकाश खरे को राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया।
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि पदोन्नति किसी शासकीय सेवक की कार्यकुशलता, अनुभव और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ करते हुए राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जनहितैषी बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनसेवामुखी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़े – टीकमगढ़ नगर पालिका के एल्डरमैन बने विजय पटेरिया, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
- tikamgarh-revenue-officers-promotion-5-tehsildars-10-naib-tehsildars-vivek-shrotriya








