सिद्ध बाबा धाम बिजौरा में 75 लाख के मंगल भवन का लोकार्पण, सेरा नृत्य और कजलियां महोत्सव ने बांधा समां

गौरझामर/सागर (मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट): देवरी विधानसभा क्षेत्र के गौरझामर के समीप स्थित बिजौरा गांव के श्री सिद्ध बाबा धाम परिसर में 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन (मंगल भवन) का भव्य लोकार्पण किया गया। क्षेत्रीय विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। लोकार्पण समारोह के अवसर पर सिद्ध बाबा धाम परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। चौपड़ा से बिजौरा गांव तक सड़क के दोनों ओर हजारों पौधे लगाए गए। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

सेरा नृत्य और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक सेरा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही भजन मंडली ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिससे सिद्ध बाबा धाम परिसर का माहौल धार्मिक और उत्सवपूर्ण हो गया। विधायक बृजबिहारी पटेरिया की ओर से भजन मंडली को वाद्य यंत्र भी भेंट किए गए।

कार्यकर्ताओं को समर्पित रहा कार्यक्रम

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने कहा कि यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को समर्पित है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा भी मांगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजेंद्र मिश्रा, अनिल ढिमोले और शिवराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर विचार रखे।

कजलियां महोत्सव और पारंपरिक प्रतियोगिता

कार्यक्रम में विधायक पटेरिया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को कजलियां भेंट कर कजलियां महोत्सव मनाया। इसके साथ ही पारंपरिक ‘दुजाना प्रतियोगिता’ भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने लाइसेंसी बंदूकों से निशाने साधे।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता हुए शामिल

कार्यक्रम में विधायक बृजबिहारी पटेरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राम लखन सिंह, गया प्रसाद पाराशर, कैलाश प्रसाद बड़गैयां, सुधीर भाई, सरपंच श्रीमती कंचन महेंद्र दांगी, सचिव वीरसिंह सिसोदिया, अनिल ढिमोले, राजेंद्र मिश्रा, रोजगार सहायक रामजी पटेल, रतनदीप तिवारी, राजकुमार सिंह बरकोटी, शिवराज सिंह, रमाकांत राजोरिया, राजकुमार उपाध्याय, मनोज लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आरईएस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़े –  सागर में 24 घंटे में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 4 चोर और चोरी का माल खरीदने वाले 2 कबाड़ी गिरफ्तार

 

  • bijora-siddh-baba-dham-75-lakh-mangal-bhavan-inauguration-kajaliya-festival
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना