
बुरहानपुर: ग्राम बहादरपुर निवासी दिपांशी विनोद लोंढे ने अपना जन्मदिन अनोखे और यादगार अंदाज में मनाया। जन्मदिन के अवसर पर दिपांशी को एक दिन के लिए गणपति थाना प्रभारी बनने का मौका मिला। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दिपांशी पुलिस की गाड़ी में बैठकर गणपति थाने पहुंचीं। थाने में पहुंचते ही उन्होंने पुलिसकर्मियों से बातचीत की और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने उत्साह के साथ कहा कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की चोरी या गुंडागर्दी नहीं चलनी चाहिए।
थाना प्रभारी ने किया सैल्यूट
इस खास मौके पर गणपति थाना प्रभारी कमल पवार ने दिपांशी को सैल्यूट किया और उन्हें थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठाया। थाना प्रभारी ने दिपांशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे चलकर पुलिस अधिकारी बनें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने भी दिपांशी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। पुलिस थाना प्रभारी की भूमिका निभाने का यह अनुभव दिपांशी के लिए बेहद खास रहा।
इस पहल के जरिए दिपांशी के मन में पुलिस सेवा और कानून-व्यवस्था के प्रति रुचि एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। जन्मदिन के मौके पर मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए लंबे समय तक यादगार रहेगी।
ये भी पढ़े – बंदूकनुमा लाइटर दिखाकर महिला को डराया, स्कूटी से गिरी; बुरहानपुर में दो आरोपी गिरफ्तार
- burhanpur-dipanshi-vinod-londhe-became-one-day-ganpati-police-station-incharge-birthday









