
छतरपुर: बमीठा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में परिजनों से बिछड़े 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित तलाश कर उसके परिवार को सौंप दिया। थाना बमीठा क्षेत्र के ग्राम खुड़न में एक 10 वर्षीय बालक रात के समय अपने परिजनों से बिछड़ गया था। परिजनों ने व्याकुल अवस्था में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बमीठा के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तत्काल क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू कर दिया। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से आसपास के थानों को भी सूचना दी गई।
लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने बालक को ग्राम इमलया खेत के कच्चे रास्ते से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह अपने मामा के गांव जा रहा था, लेकिन रास्ता भटक गया था।पुलिस ने बालक को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने छतरपुर पुलिस का आभार जताया। पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक जिले में आयोजित मेलों और साप्ताहिक बाजारों में 65 से अधिक बिछड़े बालक-बालिकाओं को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलवाया जा चुका है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, सहायक उप निरीक्षक उमेश सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र गुप्ता सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये भी पढ़े – छतरपुर: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया हनुमत यज्ञ, हनुमान जयंती पर भक्तिमय हुआ बागेश्वर धाम
- chhatarpur-police-reunite-missing-10-year-old-boy









