मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने रजत जयंती समारोह में लॉन्च किया ‘हिमकास्ट’ ऐप; सीएम धामी बोले- वन संपदा से रोजगार और विकास को मिलेगी नई गति

देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड वन विकास निगम के रजत जयंती समारोह-2026 में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने निगम की 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने ‘हिमकास्ट’ मोबाइल एप का शुभारंभ किया। बताया गया कि इस एप के जरिए वन विकास निगम की लकड़ी बिक्री प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जाएगा, साथ ही वन उत्पादों की ऑनलाइन खरीद की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सरकार का कहना है कि इससे पारदर्शिता, सुविधा और राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी की दिल्ली में बैठक: भारत–नेपाल सीमा पर लैंड पोर्ट और व्यापार को लेकर समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार इकोलॉजी, इकॉनमी और टेक्नोलॉजी के संतुलन के मॉडल पर काम कर रही है। वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

उन्होंने वन विभाग और वन विकास निगम के अधिकारियों से आधुनिक तकनीक अपनाने, वन संपदा के सतत उपयोग और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन की दिशा में तेज़ी से कार्य करने को कहा। समारोह में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – दिल्ली में खास मुलाकात, सीएम धामी ने हेमा मालिनी को दिया ‘हाउस ऑफ हिमालय’ का तोहफा

  • cm-dhami-attends-uttarakhand-forest-development-corporation-silver-jubilee-2026-dehradun-launches-himcast-app
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से बढ़ी मुश्किलें, खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

    देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की एंट्री के साथ ही…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

    दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

    दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

    दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी