आज टीकमगढ़ दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, रेलवे ओवरब्रिज का करेंगे शुभारंभ

टीकमगढ़।धर्मेंद्र सिंह लोधी| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर करीब 3 बजे टीकमगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्मित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का शुभारंभ करेंगे। साथ ही खरगापुर में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।

₹8.75 करोड़ की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

मुख्यमंत्री खरगापुर में करीब 8.75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से खरगापुर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल और बैठक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

विकास परियोजनाओं की घोषणा की उम्मीद

कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। साथ ही, संभावना जताई जा रही है कि वे टीकमगढ़ जिले के लिए नई विकास परियोजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं।

 
 
  • cm-mohan-yadav-tikamgarh-visit-railway-overbridge-health-centre-inauguration
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

NH 46 लुकवासा बायपास पर डीजल से भरा टैंकर पलटा: चालक गंभीर रूप से घायल, डीजल लेने उमड़ी भीड़

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के NH 46 स्थित लुकवासा…

आगे पढ़ें
भोपाल: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की भूख हड़ताल शुरू, ₹30 हजार करने की मांग

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि