धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसी कांग्रेस, मुकेश नायक बोले- ‘गृहमंत्री अमित शाह भी दें इस्तीफा

भोपाल।आदि मिश्रा| केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चौतरफा हमला बोला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के मीडिया विभाग के अध्यक्ष *मुकेश नायक* ने नीट (NEET) पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए व्यवहार को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

50 साल की राजनीति में ऐसी अराजकता नहीं देखी

मुकेश नायक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर जिस तरह से बर्बरता की गई, उन्हें मारा-पीटा गया और अभद्रता की गई, वैसी अराजकता और दमनकारी रवैया उन्होंने अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में कभी नहीं देखा।

शिक्षा मंत्री के बाद गृहमंत्री से भी इस्तीफे की माँग

मुकेश नायक ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यह इस्तीफा तीन दिन पहले ही दे देना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस के रवैये को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी पुरजोर माँग की।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि देश के लाखों बच्चों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ किया गया है, उसका नतीजा अब सबके सामने है। उन्होंने युवाओं का समर्थन करते हुए कहा कि ‘Gen-Z’ ने अपनी आवाज उठाकर जो कदम उठाया है, वह बिल्कुल सही और जायज है।

बाइट; मुकेश नायक (अध्यक्ष, PCC मीडिया विभाग):


“नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर जिस तरह बर्बरता हुई, उनको मारा-पीटा गया और अभद्रता की गई, ऐसी अराजकता मैंने अपनी 50 साल की राजनीति में कभी नहीं देखी। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा 3 दिन पहले ही दे देना चाहिए था। गृहमंत्री अमित शाह को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। बच्चों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ हुआ है, उसका नतीजा अब सामने है। Gen-Z ने जो किया, वो बिल्कुल सही किया।”

यह भी पढ़े: MP Paper Leak Cases: मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

 
  • Congress BJP Dharmendra Pradhan resignationMukesh Nayak Home Minister Amit Shah also resign
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना