
ब्रांडवाणी स्पेशल: सत्ता के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ एक युवा जिला कलेक्टर और प्रदेश के कद्दावर पूर्व मुख्यमंत्री के बीच टकराव की चर्चा तेज हो गई है। यह मामला अब केवल जिले तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी गूंज देश की राजधानी दिल्ली तक पहुँच गई है।
• अवैध उत्खनन को लेकर उठे सवाल-
ब्रांडवाणी को जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ने जिले में अवैध उत्खनन के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जिले में अवैध खनन का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नजर नहीं आ रही।
• जनता और जनप्रतिनिधियों से दूरी का आरोप –
आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि कलेक्टर न तो आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और न ही जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखते हैं। इस वजह से स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ता जा रहा है।
• शिकायत पहुँची दिल्ली तक –
सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की शिकायत दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचाई है, जिसके बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
• पहले भी जताई जा चुकी है नाराजगी –
कि इससे पहले भी जनता चौपाल जैसे मंचों से पूर्व मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जता चुके हैं। लेकिन अब मामला जिस स्तर तक पहुँच गया है, उससे आने वाले समय में जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है।
ये भी पढ़े – ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा
- delhi-collector-vs-former-chief-minister-illegal-mining-dispute









