
छतरपुर (मप्र) – थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्री और बिरोना के पास खेत में लगी आग पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल को संभावित नुकसान से बचा लिया गया।
• डायल 112 के माध्यम से मिली सूचना
29 मार्च को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से डायल 112 इवेंट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम कर्री एवं बिरोना के पास खेत में आग लग गई है।
• पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत पहुंची मौके पर
सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की डायल 112 टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
• त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा नुकसान
आसपास के खेतों में खड़ी फसल को ध्यान में रखते हुए डायल 112 और फायर ब्रिगेड टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर जल्द नियंत्रण पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से फसल और पेड़ों को होने वाले बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
• पुलिस अधीक्षक ने की सराहना
इस त्वरित कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने टीम की सराहना करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
• आमजन से अपील
छतरपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़े – छतरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने पत्नी-बेटियों को कमरे में किया बंद, फिर खुद को फांसी पर लटकाया
- field-fire-contained-quickly-dial-112-fire-brigade-prevented-major-incident









