गुप्त नवरात्रि पर मां बिरासनी धाम में उमड़ी आस्था, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट:  जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बिरासनी धाम में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर नौ दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया है। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त मां भगवती के दर्शन कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

मां बिरासनी शक्तिपीठ के पुजारी छोटू पंडा ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के अवसर पर नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती सहित विभिन्न धार्मिक ग्रंथों का पाठ किया जाएगा। मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चार, हवन, विशेष पूजा-अर्चना और माता का श्रृंगार किया जा रहा है। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

आचार्य राकेश उपाध्याय ने बताया कि वर्ष में कुल चार नवरात्रियां होती हैं। इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रियां भी शास्त्रों में वर्णित हैं। आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाने वाली गुप्त नवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के साथ दस महाविद्याओं की उपासना का भी विशेष महत्व है।

उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रि में साधक मंत्र जाप, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से देवी की आराधना करते हैं। मान्यता है कि इस अवधि में की गई साधना शीघ्र फलदायी होती है तथा साधकों को आध्यात्मिक उन्नति और देवी कृपा प्राप्त होती है।

आचार्य के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के अधिकांश अनुष्ठान सार्वजनिक रूप से नहीं किए जाते, बल्कि श्रद्धा और गोपनीयता के साथ संपन्न किए जाते हैं। इसी कारण इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। यह पर्व विशेष रूप से साधना और आध्यात्मिक आराधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

मां बिरासनी धाम में हर वर्ष गुप्त नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – उमरिया में PM आवास योजना पर सवाल, ग्रामीणों ने रिश्वत लेकर अपात्रों को लाभ देने का लगाया आरोप

  • maa-birasani-dham-gupt-navratri-special-puja-umaria
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना