
टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर की जुड़वा बहनें अंशिता पाण्डेय और अंशिका पाण्डेय ने NEET UG 2026 में एक साथ सफलता हासिल कर परिवार के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। दोनों बहनों की उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
अंशिता और अंशिका ने बचपन से साथ पढ़ाई की और डॉक्टर बनने का सपना देखा। लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर दोनों ने प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की। परिवार के अनुसार, दोनों ने लक्ष्य तय कर नियमित अध्ययन और सुनियोजित तैयारी के साथ यह मुकाम हासिल किया। दोनों बहनें प्रतिष्ठित शिक्षाविद् स्वर्गीय के.पी. त्रिपाठी (पूर्व प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा) की नातिन हैं। उनकी माता प्रतिभा पाण्डेय शिक्षिका हैं, जबकि पिता हरिओम पाण्डेय प्रयागराज स्थित अलौकिक फार्मेसी के संचालक हैं।
अंशिता और अंशिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के.पी. मेमोरियल पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पलेरा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने छतरपुर के एंजेल स्कूल और मारिया माता स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी करते हुए NEET की तैयारी की। इस सफलता पर उनके नाना डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय सहित परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दोनों बहनों को शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे बेटियों की प्रतिभा और मेहनत का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। अंशिता और अंशिका की सफलता यह संदेश देती है कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर मेहनत और परिवार के सहयोग से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उनकी कामयाबी से पूरे पलेरा और टीकमगढ़ जिले में खुशी का माहौल है।a
ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में 20 दिन की मासूम की हत्या का आरोप, बेटी होने से नाराज दादी गिरफ्तार
- tikamgarh-palera-twin-sisters-neet-ug-2026-success










