हनुमानताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 वाहन चोर और बैटरी चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, 10 दोपहिया व 4 बैटरियां बरामद

जबलपुर/ सिकंदर: हनुमानताल थाना पुलिस ने वाहन चोरी और बैटरी चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि विवादित बालक सहित तीन शातिर वाहन चोरों तथा बैटरी चोरी करने वाले एक आरोपी और चोरी की बैटरियां खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी के दोपहिया वाहन और 4 ई रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए वाहन चोर

पुलिस के अनुसार, चौकी प्रेमसागर क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि बकरा मार्केट में दो युवक चोरी के वाहन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जितेंद्र सोनकर और मुशीर उर्फ मूसा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ग्वारीघाट, गोलबाजार, बायपास, चार खंभा, रद्दी चौकी और शुभाष शाह मैदान सहित विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 7 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करते थे।

विधि विवादित बालक से 3 वाहन बरामद

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक 16 वर्षीय विधि विवादित बालक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने दो और वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर एक स्प्लेंडर, एक सीडी डीलक्स और एक एक्टिवा बरामद की गई।

ई रिक्शा की बैटरियां चोरी कर कबाड़ी को बेचीं

यह भी पढ़े: जैश मॉड्यूल पर STF की बड़ी कार्रवाई: हमीम मंडल के एक और सहयोगी को किया गिरफ्तार

 

थाना हनुमानताल में दर्ज एक अन्य मामले में पुलिस ने प्रथम उर्फ प्रदीप सोनकर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने ई रिक्शा से चार बैटरियां चोरी कर उन्हें शाहरुख नामक कबाड़ी को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने शाहरुख को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई चारों बैटरियां बरामद कर लीं।

एसपी के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ और नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में हनुमानताल पुलिस ने यह कार्रवाई की।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

वाहन चोरों और बैटरी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी का माल बरामद करने में थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल, उप निरीक्षक राजेश पांडेय, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अन्य चोरी के मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और शेष वाहन मालिकों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़े: यह भी पढ़े: बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई: जैश ए मोहम्मद का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा

 

  • hanumantal-police-arrest-vehicle-thieves-recover-10-bikes-4-batteries
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना