
ब्रांडवाणी डेस्क: जिले के पुलिस महकमे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने विभाग के अनुशासन और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्रांडवाणी को मिली जानकारी के मुताबिक बताया एक हेड कांस्टेबल करीब चार महीने तक बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब रहा है. पुलिस नियमों के अनुसार इतनी लंबी गैरहाजिरी अपने आप में गंभीर अनुशासनहीनता मानी जाती है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का प्रावधान भी होता है.
• चार महीने तक ड्यूटी से नदारद:
जानकारी के मुताबिक संबंधित हेड कांस्टेबल करीब चार महीने तक बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहा. नियमों के तहत इतनी लंबी गैरहाजिरी पर निलंबन या बर्खास्तगी तक की कार्रवाई हो सकती है.
• अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग:
हैरानी की बात यह है कि चार महीने बाद हेड कांस्टेबल अचानक वापस लौटा और चुपचाप अपनी जॉइनिंग दे दी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी लंबी गैरहाजिरी के बावजूद अब तक उसके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई सामने क्यों नहीं आई।
• महकमे में चर्चाओं का दौर:
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस विभाग के अंदर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग इसे विभागीय ढिलाई बता रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़े कारण से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
• सिस्टम पर उठ रहे सवाल:
यह पूरा मामला अब पुलिस विभाग की पारदर्शिता और अनुशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारी के मामले में विभाग क्या कार्रवाई करता है और क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होती है या नहीं।
ये भी पढ़े – मध्यप्रदेश: कानून व्यवस्था पर सुझाव देने वाला निकला कुख्यात हिस्ट्रीशीटर; पुलिस महकमे में हड़कंप
- head-constable-missing-for-4-months-returns-and-joins-duty






