
जबलपुर/शेख सिकंदर की रिपोर्ट: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को हनुमानताल थाना क्षेत्र में चलाए गए कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 7 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वारंटी मारपीट, नकबजनी और चाकूबाजी जैसे विभिन्न मामलों में लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार, कॉम्बिंग गश्त के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक राजेश पांडे ने किया, जबकि दूसरी टीम में चौकी प्रभारी प्रेम सागर और उप निरीक्षक योगेंद्र के साथ पुलिसकर्मी शामिल रहे। दोनों टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 7 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2015 से 2026 के बीच के विभिन्न मामलों में स्थायी वारंट लंबित थे और वे लंबे समय से पुलिस से बचते हुए फरार चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़े – जबलपुर में बार एंड रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार
- jabalpur-hanumantal-police-combing-patrol-seven-permanent-warrants-arrested









