कासगंज पुलिस त्योहारों से पहले अलर्ट, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त तेज, ड्रोन से निगरानी शुरू

कासगंज/जितेंद्र सिंह : आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कासगंज पुलिस ने सख्त निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमें मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में लगातार पैदल गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस की ओर से सर्राफा बाजार, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। इन इलाकों में सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन सर्विलांस भी सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। एसपी ओ.पी. सिंह ने स्पष्ट किया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी तरह की अराजकता या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़े – कासगंज में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 194 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 4.16 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

 

  • kasganj-tyohar-police-alert-foot-patrol-drone-surveillance-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना