करैरा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, 6 से 14 वर्ष के हर बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार करैरा विकासखंड में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) दफेदार सिंह सिकरवार ने शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, नामांकन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अपार आईडी, एफएलएन, उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में विकासखंड के शाला प्रभारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने निर्देश दिए कि 6 से 14 वर्ष आयु का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहना चाहिए। सभी विद्यालय अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें। उन्होंने नामांकन के साथ विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

ये भी पढ़े – कोलारस में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, कॉलेज छात्रों के साथ निकाली जागरूकता रैली

उन्होंने अपार आईडी निर्माण, एफएलएन गतिविधियों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, अभिलेखों का संधारण, छात्र-छात्राओं की प्रगति और विद्यालय परिसर की स्वच्छता की भी समीक्षा की गई। बैठक से अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिन विद्यालयों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया, उन्हें सुधार के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई।

डीपीसी ने बताया कि करैरा विकासखंड शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में संभाग स्तर पर चयनित 20 मॉडलों में से 13 मॉडल करैरा विकासखंड के हैं। उन्होंने नारही की उस छात्रा का भी उल्लेख किया, जिसे उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

बैठक में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान की समीक्षा भी की गई। अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाला प्रभारी रवि तिवारी, भानुप्रताप सिंह परमार सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अशासकीय विद्यालय संचालकों को स्कूल वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज, चालकों के लाइसेंस, गाइड की व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एपीसी उमेश करारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा, बीआरसी विनोद तिवारी, संकुल प्राचार्य, बीएसी, जन शिक्षक, अशासकीय विद्यालय संघ के पदाधिकारी और विकासखंड के शाला प्रभारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम, मायापुर में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

  • shivpuri-karera-education-review-meeting-100-percent-enrollment-directive-for-students
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महाकाल लोक का फिर बदलेगा स्वरूप, पत्थर और मेटल की 92 नई प्रतिमाएं होंगी स्थापित

    उज्जैन के श्री महाकाल महालोक का स्वरूप एक बार…

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के…

    You Missed

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार