रीवा के त्यौंथर जनपद पंचायत में पंचायत अमले का हंगामा, कलेक्टर-सीईओ के विरोध में कार्यालय पर जड़ा ताला

रीवा: जिले के त्यौंथर जनपद पंचायत में पंचायत अमले का आक्रोश खुलकर सामने आया है। पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और अन्य कर्मचारियों ने रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जनपद पंचायत कार्यालय में ताला जड़ दिया और अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी।

आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने अधिकारियों पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल, मानसिक प्रताड़ना और अनावश्यक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बैठकों में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है, जिससे पंचायत अमले में भारी नाराजगी है।

सोमवार को त्यौंथर जनपद पंचायत विरोध का केंद्र बन गया, जहां बड़ी संख्या में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और अन्य कर्मचारी एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रोजगार सहायक संघ अध्यक्ष नारायण मिश्रा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों पर लगातार दबाव बनाया जाता है और बैठकों में अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंचायत कर्मचारी अपने सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। हड़ताल पर बैठे पंचायत अमले ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक अधिकारियों के व्यवहार में सुधार नहीं होता और कर्मचारियों को सम्मानजनक कार्य वातावरण नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

पंचायत कर्मचारियों की इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते जनपद पंचायत के विकास कार्यों और ग्रामीण योजनाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े – रीवा के अभिराज तिवारी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 16 सेकंड में बोले कठिन शब्द

  • rewa-tyonthar-panchayat-workers-strike-against-collector-ceo
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना