रायसेन: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु 19 मई को होगी बैठक

रायसेन, 18 मई 2026। मप्र विद्युत नियामक आयोग पुनर्रीक्षण द्वितीय विनियम 2021 के तहत विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम चांदबढ़ भोपाल द्वारा रायसेन वृत्त के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए 19 मई को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135 से 139, 161 तथा बकाया राशि की वसूली से जुड़े विवादित मामलों को छोड़कर अन्य शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

इन समस्याओं का होगा निराकरण

बैठक में बिजली आपूर्ति में व्यवधान, स्वीकृत भार या अनुबंधित मांग में वृद्धि अथवा कमी, नए विद्युत कनेक्शन में देरी, बिजली बिल संबंधी शिकायतें और मीटर संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा नाम परिवर्तन, नामांतरण, उपभोक्ता श्रेणी परिवर्तन में देरी, बिजली आपूर्ति विच्छेदन एवं पुनः संयोजन, विद्युत कनेक्शन स्थानांतरण, वोल्टेज समस्या और लोड शेडिंग से जुड़ी शिकायतों पर भी सुनवाई होगी।

सुरक्षा धनराशि, ब्याज भुगतान और विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता से संबंधित शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए निर्धारित बैठक में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराएं।

ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव 

यह भी पढ़े: रायसेन: आरसीएमएस पोर्टल के प्रकरणों का समयसीमा में करें निराकरण; कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा

  • Raisen Meeting to be held on May 19 to resolve problems of electricity consumers
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना