शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के तहत युवक-युवतियों को दिया जा रहा है 45 दिवसीय प्रशिक्षण

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव: राज्य शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान युवक-युवतियों को सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए तैयार करने हेतु शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 प्रारंभ की गई है।

45 दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

इस योजना के तहत जिले के 87 बालक एवं 49 बालिकाओं को माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रायसेन में 45 दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हो गया है।

प्रशिक्षण प्राप्त कर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया

प्रशिक्षण स्थल शासकीय कन्या शिक्षा परिसर के सभागार में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन, नैतिक मूल्य, ईमानदारी की महत्ता बताते हुए प्रशिक्षण के निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार पूर्ण उत्साह से प्रशिक्षण प्राप्त कर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतिभागियों को स्टेशनरी किट  प्रदान की गई

सभी प्रतिभागियों को स्टेशनरी किट भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रभारी सहायक संचालक श्री नवीन गुप्ता, माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य श्री सुधीर जैन, अधीक्षिका श्रीमती लक्ष्मी परिहार, अधीक्षक श्री हरिप्रसाद सोनी तथा श्री चन्द्रशेखर यादव उपस्थित रहे।

  • shaurya-sankalp-training-scheme-45-days-training-provided-young-men-and-women
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना