शाहगढ़ में खाद दुकान से 3.5 लाख रुपये से भरा बैग चोरी, CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े वारदात

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक खाद एवं कीटनाशक की दुकान से करीब 3.5 लाख रुपये से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शाहगढ़ के व्यापारी जैनेंद्र कुमार जैन की खाद एवं कीटनाशक की दुकान पर खाद-बीज खरीदने के लिए किसानों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक युवक सामान्य ग्राहक बनकर दुकान के आसपास घूमता रहा और मौके की तलाश करता रहा।

जैसे ही दुकानदार ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त हुआ, आरोपी ने शोकेस के पास रखा नकदी से भरा बैग उठा लिया और मौके से फरार हो गया। बैग में करीब 3.5 लाख रुपये रखे होने की जानकारी सामने आई है। घटना का पता चलते ही दुकान में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड मिली है। फुटेज में युवक बैग उठाकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के व्यापारियों और संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़े – सागर में पुलिस की बड़ी कॉम्बिंग गश्त, 32 थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई; 10 साल से फरार वारंटी समेत 270 वैधानिक कार्रवाई

  • shahgarh-fertilizer-shop-3-5-lakh-cash-bag-theft-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना