
शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के थाना कोलारस पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय कोलारस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
इसके बाद पुलिस, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया। थाना कोलारस पुलिस द्वारा अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।
ये भी पढ़े – शिवपुरी में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम, मायापुर में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
- shivpuri-kolaras-police-drug-awareness-program-rally-under-nasha-se-door-hai-zaroori-2-0








