
सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिले की केसली तहसील में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने आंगनवाड़ी केंद्र नयानगर का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता दिवस के तहत आयोजित टीकाकरण सत्र का जायजा लेते हुए गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, संस्थागत प्रसव और उचित स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दस्तक अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए घर-घर सर्वेक्षण, छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की पहचान तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
संयुक्त निरीक्षण दल ने मैदानी अमले को आपसी समन्वय के साथ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने और प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण दल में बीएमओ डॉ. मधुर जैन, बीपीएम मनीष दुबे, सीडीपीओ श्रीमती संतोषी कुर्मी, स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर डी.के. गुप्ता, सीएचओ कुबेर सिंह, एएनएम कुमारी रश्मि खरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी राजपूत, सहायिका मालती गौड़ तथा आशा कार्यकर्ता शांति अहिरवार उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़े – CM हेल्पलाइन शिकायत पर सागर के ‘सत्या डोसा’ पर खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, आलू मसाले का सैंपल जांच के लिए भेजा
- sagar-kesli-anganwadi-inspection-vhsnd-immunization-high-risk-pregnant-women-review









