सागर कॉलेज में सद्भावना दिवस और अक्षय ऊर्जा दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ा

सागर: शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सद्भावना दिवस तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत अक्षय ऊर्जा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सद्भावना, सेवा भावना, भारतीय ज्ञान परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल पाठ्यक्रम और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत से जुड़कर जीवन मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेडक्रास, एनसीसी और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। सेवा, सद्भावना, अनुशासन, सहिष्णुता और सहयोग जैसे मूल्यों को व्यवहार में उतारकर ही जिम्मेदार नागरिक का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में समाज और राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे, इसलिए उनमें संवेदनशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होना जरूरी है।

रसायनशास्त्र की सहायक प्राध्यापक डॉ. शुचिता अग्रवाल ने अक्षय ऊर्जा विषय पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जलविद्युत ऊर्जा की जानकारी दी। उन्होंने अक्षय ऊर्जा के महत्व, पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका और भविष्य की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमर कुमार जैन ने भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित जीवन-दृष्टि, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास की अवधारणा को रेखांकित किया।

राजनीतिशास्त्र की विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व जिला संगठक डॉ. संगीता मुखर्जी ने विद्यार्थी जीवन में एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं महाविद्यालयीन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रज्ञा दुबे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. राना कुंजर सिंह, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता डॉ. नीता यादव, स्टार्टअप काउंसलर शुभम दुबे सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूथ रेडक्रास के स्वयंसेवक तथा एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  सागर में महिला स्वावलंबन की पहल, रक्षाबंधन मेले में लगा व्यंजनों का स्टॉल

 

  • sagar-government-college-sadbhavana-day-akshay-urja-day-indian-knowledge-tradition
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में मदीना होटल पर नगर निगम की छापेमारी, 10 किलो अमानक पन्नी जब्त; 10 हजार रुपये का जुर्माना

    बुरहानपुर: शहर में प्रतिबंधित और अमानक पन्नी के इस्तेमाल एवं…

    आगे पढ़ें
    जादू-टोने के शक में महिला के दावे से गांव में हड़कंप, पति-पत्नी पुलिस कस्टडी में; प्रसूता की मौत की जांच जारी

    उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: जिला अस्पताल में इलाज के बाद…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप