कुण्डेश्वर मंदिर पार्किंग से चोरी हुई 3 बाइक बरामद, 10 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़/धमेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट: कुण्डेश्वर मंदिर परिसर की पार्किंग से चोरी हुई तीन मोटरसाइकिलों के मामले में चौकी खिरिया और कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपियों को न्यायालय टीकमगढ़ में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को कुण्डेश्वर मंदिर परिसर की पार्किंग में खड़ी तीन अलग-अलग मोटरसाइकिलें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। मामले में राहुल सिंह घोष, निवासी टिकरिया थाना बमनौरा, जिला छतरपुर, अनिल अहिरवार, निवासी रासनखेरा थाना बड़ागांव और संतोष अहिरवार, निवासी जटेरा थाना बल्देवगढ़ ने अपनी-अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत चौकी खिरिया में दर्ज कराई थी।

शिकायतों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह और एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग

पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस करीब 10 दिनों के भीतर आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में सागर उर्फ माखन पिता रमेश कुशवाहा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जमनियाखेरा थाना गिरार, जिला ललितपुर शामिल है, जिसे बांदरी, जिला सागर से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे आरोपी भजन लाल मिश्रा पिता शिवदयाल मिश्रा, उम्र 21 वर्ष, निवासी सोंरई थाना मड़ावरा, जिला ललितपुर को मेहरोनी, जिला ललितपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय टीकमगढ़ में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कविता द्विवेदी, प्रधान आरक्षक भरत मरावी, मुकुल शुक्ला, आरक्षक अरविन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह और अभय पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ में 24 घंटे से बारिश जारी, पलेरा में 3.5 इंच पानी

 

  • tikamgarh-kundeshwar-temple-parking-three-stolen-bikes-recovered-two-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल