CM हेल्पलाइन शिकायत पर सागर के ‘सत्या डोसा’ पर खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, आलू मसाले का सैंपल जांच के लिए भेजा

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर के कटरा बाजार स्थित ‘सत्या डोसा एवं फास्ट फूड’ प्रतिष्ठान पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डोसा बनाने में उपयोग किए जा रहे आलू मसाले का सैंपल जांच के लिए लिया, जिसे राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दुकान परिसर में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। परिसर में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों ने संचालक को फटकार लगाते हुए तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

टीम ने संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम FSSAI के सभी नियमों का पालन करने, स्वच्छ वातावरण में खाद्य सामग्री तैयार करने और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – देवरी जनसुनवाई में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

  • sagar-satya-dosa-food-department-raid-potato-masala-sample-cm-helpline-complaint
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना