शाहपुर में शराब माफियाओं का कहर: दूसरे युवक सूरज अहिरवार की भी मौत, इलाके में तनाव

सागर: शाहपुर कस्बे में शराब माफियाओं के कथित हमले में घायल दूसरे युवक सूरज अहिरवार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इससे पहले उसके साथी नीरज प्रजापति की मौत हो चुकी थी। एक साथ दो युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है और शनिवार को शाहपुर बाजार पूरी तरह बंद रहा।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात नीरज प्रजापति और सूरज अहिरवार एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी रास्ते में करीब 10 लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों को शक था कि दोनों युवक अवैध शराब कारोबार या मुखबिरी में शामिल हैं। इसी शक और रंजिश के चलते आरोपियों ने लोहे की रॉड और लाठियों से उन पर बेरहमी से हमला कर दिया।

ये भी पढ़े – सागर के शाहपुर में युवक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान में लगाई आग

नीरज प्रजापति की मौत के बाद शुक्रवार को ही क्षेत्र में आक्रोश भड़क गया था। गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान में आग लगा दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। अब सूरज अहिरवार की मौत के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में शराब माफिया लंबे समय से सक्रिय हैं और पुलिस की लापरवाही के कारण उनका हौसला बढ़ा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। स्थिति को देखते हुए शाहपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़े – सागर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, ₹1.80 लाख के स्मार्टफोन किए रिकवर

  • sagar-shahpur-liquor-mafia-violence-two-dead-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच बुरहानपुर में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को अकीदतमंदों ने किया याद

    आशूरा के मौके पर बुरहानपुर में शिया मुस्लिम समाज…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ