सेवढ़ा: कई वार्डों में खुली नालियां बनीं मुसीबत, रहवासी परेशान

सेवढ़ा/ संतोष चंसौलिया: सेवढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में नालियों पर चेंबर और ढक्कन नहीं लगाए जाने से स्थानीय रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है। कई स्थानों पर नालियां खुली पड़ी हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं बारिश के दौरान जल निकासी, गंदगी और सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

इन वार्डों में खुली पड़ी हैं नालियां

स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड क्रमांक 2 के माही मोहल्ला, वार्ड 5 के दरुआ मोहल्ला, वार्ड 7 में कुलदीप यादव के घर के सामने, वार्ड 9 के अहिरवार मोहल्ला, वार्ड 11 के खटीकों का मोहल्ला और वार्ड 15 में डॉक्टर कामिनी मैडम के निवास के पास समेत कई स्थानों पर नालियां खुली हुई हैं।

इन स्थानों से रोजाना लोगों की आवाजाही होती है। खुले चेंबर और नालियां बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं।

बारिश में बढ़ जाती है समस्या

यह भी पढ़ें: शिवपुरी: गैस कटर से ज्वेलरी दुकान का ताला काटने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

रहवासियों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से नालियों का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन कई स्थानों पर चेंबर के ऊपर ढक्कन नहीं लगाए गए। बारिश के दौरान खुले चेंबरों और नालियों में पानी का बहाव प्रभावित होता है, जिससे गंदगी जमा होने लगती है।

गंदगी और जलभराव के कारण दुर्गंध फैलने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

सीएमओ ने जल्द ढक्कन लगाने का दिया आश्वासन

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ महिपाल सिंह यादव ने बताया कि संबंधित वार्डों की जानकारी प्राप्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि खुले चेंबरों पर जल्द ही ढक्कन लगाने और आवश्यक कार्रवाई शुरू कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: तहसीलदार के स्थगन आदेश के बावजूद जारी रहा निर्माण: शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

नगरवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि खुले चेंबरों को जल्द से जल्द ढंकवाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो और सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार हो सके।

  • Seondha Datia Open Drains In Six Wards Residents Facing Problems
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना