
रायसेन, 18 मई 2026। जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और उर्वरक विक्रय की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है।
यह टॉस्क फोर्स जिले में उर्वरक वितरण, दैनिक निरीक्षण और अनियमितताओं पर नजर रखेगी। साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
टॉस्क फोर्स में पुलिस अधीक्षक, उप संचालक कृषि, संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपायुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, संबंधित उपसंभागीय कृषि अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
प्रशासन का उद्देश्य किसानों को निर्धारित दर और समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना तथा कालाबाजारी और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण करना है।
ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव
यह भी पढ़े: रायसेन: आरसीएमएस पोर्टल के प्रकरणों का समयसीमा में करें निराकरण; कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा
- Task force constituted in Raisen to monitor fertilizer sales








