भोपाल पुलिस का बड़ा खुलासा, मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 6 गिरफ्तार

भोपाल।आदि मिश्रा| भोपाल देहात पुलिस ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है।

सुनसान मंदिरों को बनाते थे निशाना

भोपाल देहात के एसपी पंकज पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान मंदिरों को निशाना बनाकर वहां रखे दानपात्र, पूजा में इस्तेमाल होने वाली कीमती धातुओं की सामग्री और नकदी चोरी करते थे। वारदात के बाद चोरी का सामान सुनार को बेच दिया जाता था।

4 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब चार लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामग्री में मंदिरों से चोरी किए गए दानपात्र और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। पुलिस चोरी के सामान के स्रोत और अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

रिमांड पर पूछताछ जारी

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान मंदिरों में हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह किन-किन जिलों में सक्रिय था।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

  • bhopal-rural-police-bust-temple-theft-gang-six-arrested
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना