दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का हमला, शोभा ओझा बोलीं- ‘पेपर लीक पर पीएम बहुत देर से जागे’

भोपाल।आदि मिश्रा| दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने आरोप लगाया कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने कार्रवाई की बात बहुत देर से कही है।

‘152 पेपर लीक से 7 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित’

शोभा ओझा ने दावा किया कि देश में अब तक 152 पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे 7 लाख से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने में विफल रही है और इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

पुलिस कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने बर्बरता की। उन्होंने 20 तारीख की घटना की तुलना जलियांवाला बाग से करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में छात्रों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की आड़ में बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोगों ने छात्रों की पिटाई की।

‘प्रधानमंत्री बहुत देर से जागे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शोभा ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत देर से जागे हैं। उनके अनुसार, जब छात्रों के साथ कथित मारपीट और अभद्रता हो चुकी, तब कार्रवाई की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए थी।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

  • shobha-ojha-targets-modi-government-over-neet-paper-leak-protest
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना